• Fri. Jul 3rd, 2026

गोवर्धन क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव गिर्राज पर्वत के ऊपर मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Jul 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव गोवर्धन पर्वत के ऊपर मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई थी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के आन्योर गांव निवासी 65 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सीरिया सिंह सोमवार की दोपहर को बकरी चराने के लिए गोवर्धन पर्वत पर गया। शाम को बकरियां वापस लौट आईं लेकिन मंगल सिंह नहीं आया। परिवार वाले उनके आने का इंतजार करने लगे। देर रात तक जब मंगल सिंह वापस नहीं आए तो परिवार वालों ने तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मंगलवार की सुबह परिवार और गांव वालों ने एक बार फिर से मंगल सिंह की तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे तक तलाशने के बाद मंगल सिंह का शव गोवर्धन पर्वत के ऊपर पत्थरों से दवा हुआ मिला। बुजुर्ग मंगल की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई थी । शव अर्ध नग्न हालत में था। मंगल सिंह का शव नग्न हालत में था और मुंह में कपड़ा घुसा हुआ था। शव को देखने के बाद मृतक के पुत्र पोहपी ने बताया कि उसको आशंका है कि पिता के साथ गलत काम किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी। शव मिलने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग की हत्या और शव गोवर्धन पर्वत के ऊपर मिलने की जानकारी मिलते ही एसपी देहात त्रिगुन विशेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग के बारे में जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम मौके से साख़्य जुटाने में जुट गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.