• Fri. Jul 3rd, 2026

व्रन्दावन में बांके बिहारी दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में चले लात घूंसे,

ByVijay Singhal

Jul 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर के लिए दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। लाइन में लगने को लेकर हुए झगड़े में दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। श्रद्धालुओं के झगड़े की वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। श्रद्धालुओं के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बुलंदशहर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से श्रद्धालु वृंदावन बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए आए थे। पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु बांके बिहारी पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर लाइन में बीच में लगने लगे। यहां पर बुलंदशहर के श्रद्धालु लाइन में लगे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा की दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे। बुलंदशहर के रहने वाले मोहित गुर्जर जो कि राजस्थान में अपने को एक चैनल का पत्रकार बता रहे थे परिवार के साथ दर्शन करने आए थे। मोहित के साथ उनकी दादी,बहन और परिवार की अन्य महिला और पुरुष भी थे। यह लोग बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए गेट संख्या 1 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कोलकाता के रहने वाले आयन सेन गुप्त लाइन में लगने लगे। आयन के साथ उनका बॉडी गार्ड सोमनाथ भी था। मोहित और आयन के बॉडी गार्ड के बीच लाइन में लगने को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा तफरी मच गई। अन्य श्रद्धालु जहां थे वहीं रुक गए। झगड़ा होते देख पास में ही मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को अलग करने लगे। लेकिन झगड़े पर उतारू श्रद्धालु किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। झगड़ा जब ज्यादा बढ़ने लगा तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसी बीच इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सोलंकी भी बांके बिहारी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बांके बिहारी पुलिस चौकी पहुंचे बुलंदशहर के श्रद्धालु मोहित ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस चौकी में मौजूद सिपाहियों ने मारपीट की। मोहित सिपाहियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.