• Mon. May 18th, 2026

मथुरा में 15 घंटे से गायब दो सगे व्यापारी भाईयों के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Oct 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के जैत रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को 15 घंटों से लापता दो सगे भाइयों के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर लोग दुर्घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जैत रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव पड़े होने की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर उनकी शिनाख्त के लिए में जुट गई। बाद में क्षेत्रीय लोगों से जानकारी होने पर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने शिनाख्त कर बताया कि मृतक 25 वर्षीय अविवाहित सौरव अग्रवाल तथा दूसरा 33 वर्षीय विवाहित महेश अग्रवाल पुत्रगण हरिशंकर निवासी गोविंद धाम कॉलोनी थाना हाईवे है। दोनों ही युवक गोवर्धन रोड स्थित किसी मार्केट की दुकान में चिप्स कुरकुरे का व्यवसाय करते थे। वह कल सांय 7 बजे से गायब थे। इस संदर्भ में परिजनों ने किसी से उनकी दुश्मनी होने से भी इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज दो सगे भाइयों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के मामले की भांति भांति की चर्चाएं दिनभर होती रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.