हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपने दस दिवसीय प्रवास के लिए शनिवार शाम सवा छह बजे संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत मथुरा के परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम पहुंच गए। यहां वह 28 अक्टूबर तक प्रवास करेंगे। उन्होंने शाम को संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की। रविवार सुबह नौ बजे यहां संघ का शाखा टोली एकत्रीकरण होगा। इसमें तीन हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होंगे। उन्हें संघ प्रमुख संबोधित भी करेंगे। संघ प्रमुख 25 व 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक भी यहां लेंगे। यहां संघ की कार्ययोजना के साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
