हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी की महिलाओं ने सिक्योरिटी इंचार्ज पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा के लिए एसआईएस सुरक्षा कंपनी को लगाया गया है। कंपनी में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों ने दो मई को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि सिक्योरिटी इंचार्ज उनसे व अन्य महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत कर चुका है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
