हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किसान मजदूरों के मसीहा परम श्रद्धेय पूर्व केंद्रीय कृषि व उड्डयन मंत्री चौधरी अजित सिंह की आज पुण्यतिथि है, चौधरी साहब को नम आंखों से कोटिश नमन करता हूँ।
इतना सरल स्वभाव का राजनेता इतिहास में आज तक कोई नहीं हुआ – वह हमेशा राजनीतिक मंचों , कार्यालयों और अपने आवास पर सभी से ऐसे मिलते थे जैसे बो सब उनके अपने परिवार के लोग हों। वह हर व्यक्ति से अपनेपन से मिलते थे। किसान बिरादरी को उनकी कमीं हमेशा खलती रहेगी। उनका चले जाना और फिर उस जगह को भरने के लिए दूर दूर तक किसी किसान राजनेता का दिखाई न देना बड़ी पीड़ा देता है। उनका सार्वजनिक जीवन बड़ा बेदाग रहा।
