हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम के सामने यात्री उतारने के लिए ई रिक्शा खड़ा करने पर आश्रम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने चालक को लाठियों से पीटा। मथुरा के महोली रोड निवासी ई रिक्शा चालक भगवती प्रसाद ने कोतवाली दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम के समीप सवारी छोड़ रहा था। तभी आश्रम पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने रिक्शा को आगे बढ़ाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी सुरक्षा गार्ड ने ई रिक्शा चालक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ और पैर भी तोड़ दिए हैं। वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षा गार्डों से उसे बचाया। पीड़ित ई रिक्शा चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को आश्रम से कोतवाली ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि ई रिक्शा खड़ा करने पर चालक और सुरक्षा गार्ड के बीच झगड़ा हुआ है। रिक्शा चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
