हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गंगादास कृपाशंकर सेवा संस्थान ने स्वामी राजेंद्र देवाचार्य की अध्यक्षता में विद्वान कृपाशंकर रामायणी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर फोगला आश्रम में संत अभिनंदन समारोह मनाया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की नव-स्थापित धार्मिक समिति में सदस्य मनोनीत होने पर अयोध्या के संतों का नगर के संत, महंतों ने अभिनंदन किया। समारोह में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री, जगद्गुरु श्रीरामानंदाचार्य मिथिलेश नंदन एवं स्वामी राजकुमार दास महाराज का विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश एवं महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि अयोध्या के प्रमुख संतों का सम्मान करना बृजवासियों के लिए गौरव की बात है। संत गोविंदानंद तीर्थ एवं स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि राम मंदिर के उच्च स्तर के अधिकारियों को अपनी सत्ता के साथ-साथ पद और अधिकारों का सदुपयोग करना चाहिए। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं नेत्रपाल शास्त्री महाराज ने कहा कि श्री कृपाशंकर रामायणी जैसे विद्वान दुर्लभ हैं और संत सेवा के क्षेत्र में उनका कोई सानी नहीं था। स्वामी अतुल कृष्ण दास एवं डॉ. आदित्यानंद ने कहा कि बिनु हरि कृपा मिलें नहीं संता- प्रभु की विशेष कृपा से ही आज संतों का ऐसा दिव्य समागम देखने को मिला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक समिति के संतों का गंगादास कृपाशंकर सेवा संस्थान, धर्म रक्षा संघ, बृज तीर्थ देवालय न्यास, भागवत मंदिरम, विश्व हिंदू परिषद, श्रीनाथ सेवा संस्थान और भागवत सेवा संस्था सहित कई संगठनों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अशोक शास्त्री, महंत सुंदर दास, अनुराग शास्त्री, पूर्णेंदु, और यशेंदु आदि उपस्थित रहे। संचालन आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
