• Fri. Jun 19th, 2026

फरह में पशुपालन विभाग के सचिव ने की बकरी पालन की अपील

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेशपाल गंगवार ने मखदूम स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में विभिन्न बकरी फार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में आयोजित पॉडकास्ट के दौरान किसानों से बकरी पालन को अपनाने की अपील की। सचिव ने संस्थान द्वारा बकरी पालन के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान, नस्ल सुधार, स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण एवं प्रजनन संबंधी कार्यों की सराहना की। पशुधन क्षेत्र के विकास एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए वैज्ञानिकों व किसानों को प्रेरित किया। सचिव ने डॉ. केपी पंत सभागार में वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने संस्थान में संचालित उपलब्धियों से अवगत कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.