• Fri. Jun 19th, 2026

व्रन्दावन में सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन मदनमोहन मंदिर होगा भव्य

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्राचीन सात मंदिरों में से एक श्रीमदनमोहन मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। धरातल से 70 फीट ऊंचे लाल पत्थर के मंदिर का निर्माण चैतन्य महाप्रभु के पार्षद सनातन गोस्वामी महाराज की प्रेरणा से मुल्तान के व्यापारी रामदास कपूर ने लगभग संवत् 1647 में निर्माण कराया था। तभी से यमुना किनारे दिव्य और भव्य मदन मोहन मंदिर में ठाकुर की सेवा पूजा सनातन गोस्वामी द्वारा तय की गई पूजा पद्धति के अनुसार हो रही है। इस मंदिर का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इसका संरक्षण कार्य किया जा रहा है। मंदिर के शिखर की सफाई के साथ केमिकल ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर को आकर्षक और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एएसआई द्वारा मंदिर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। मंदिर के पूर्व में बने परकोटा के बराबर से बाउंड़ी करने के बाद उसमें लोहे की रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रेड स्टोन से पाथ बनाया जाएगा। ताकि मंदिर के चारों तरफ घूमकर प्राचीन वास्तुकला और उसकी प्राचीनता को यात्री निहार सकें। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षक सहायक नितिन प्रिय राहुल ने बताया कि प्राचीन मदनमोहन मंदिर को आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य शुरु कर दिया है। यह कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.