• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा जनपद में बेसिक की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का भी होगा निरीक्षण

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक की तर्ज पर अब माध्यमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण होगा। शिक्षकों के आने जाने का समय सहित अन्य शैक्षिक क्रियाकलापों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में निरीक्षण किए जाने के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी), मंडलीय शिक्षा उप निदेशक (डीडीआर) एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को अब अपने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में निरीक्षण के लिए जाना होगा। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति, शिक्षकों के विद्यालय आने-जाने का समय, शैक्षिक गतिविधियां, विद्यार्थियों का पठन-पाठन आदि क्रियाकलापों की जांच होगी। आदेशानुसार, जेडी और डीडीआर को प्रति सप्ताह 3-3 और डीआईओएस को प्रति सप्ताह 6 विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की आख्या भी निर्धारित प्रारूप पर भरकर शिक्षा निदेशक को भेजनी होगी। अब तक बेसिक में होता था निरीक्षण अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाता था। जबकि माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण लगभग न के बराबर ही होता था। अब माध्यमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.