हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी की छुट्टियों के बाद बुधवार से जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में रौनक लौट आई। पहले दिन स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। जहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को खेल के मैदान, कक्षाओं और लैब की सफाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन 15 कॉलेजों में 2 से 4 जुलाई तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) होनी है, उन्हें छोड़कर शेष सभी विद्यालय विधिवत खुल गए हैं। शिक्षकों ने पहले दिन ग्रीष्मावकाश के गृहकार्य की समीक्षा की। विद्यार्थियों को बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में उनके यूनिट टेस्ट होंगे। इधर राजकीय हाईस्कूल लोहवन में सुबह प्रार्थना स्थल पर बच्चों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के बारे में बताया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
