हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम ने रंगजी बगीचा के समीप पिछले दिनों बनाई नाली को तोड़ने पर बड़ा खटला आश्रम के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निगम के जेई ने आश्रम के स्टाफ के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को फाेटो और वीडियो भी उपलब्ध कराई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के निर्देश पर निगम के जेई अरुण कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वार्ड संख्या 50 में बड़ा खटला आश्रम के सामने से लेकर साधुमाई आश्रम तक सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा स्वीकृत था। 29 जून को जब बड़ा खटला आश्रम के सामने नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, तब आश्रम के स्टाफ ने निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया और नाली को तोड़ देने की धमकी भी दी। शाम को जब नगर निगम की टीम निर्माण कार्य पूरा करके वहां से चली गई, तो आरोप है कि उसी रात आश्रम के स्टाफ द्वारा नवनिर्मित नाली को तोड़ दिया गया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
