• Wed. Nov 4th, 2026

साड़ी कारोबारी के साथ हुए हादसे की जांच में एसडीओ गोविंदपुर दोषी

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधा आर्किड कॉलोनी में साड़ी कारोबारी राजेश बजाज की चलती कार पर बिजली का खंभा गिरने के मामले में एक माह बाद जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने एसडीओ गोविंदपुर पंकज बघेल को दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें आरोप पत्र जारी करने की तैयारी है। सोमवार को उन्हें आरोप पत्र दिया जाएगा। एक माह पहले 18 जून को राजेश बजाज की कार पर बिजली का खंभा गिरने से कार में करंट दौड़ गया था। काफी देर तक वह भी कार में ही फंसे रहे थे। जांच रिपोर्ट में टीम ने एसडीओ गोविंदपुर पंकज बघेल को दोषी माना है। दरअसल राजेश बजाज ने जांच टीम को दिए गए बयान में बताया है कि उन्होंने पंकज बघेल को फोन कर खंभा गलने के चलते कभी भी हादसा होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब एसडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पाल ने बताया कि एसडीओ को आरोप पत्र जारी किया जाएगा। आरोप पत्र का जवाब देने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.