• Wed. Nov 4th, 2026

विज्ञान के पेपर में अधिकतर प्रश्न रहे आसान, कुछ ने उलझाया

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा चल रही है। विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकतर प्रश्न आसान थे, लेकिन कुछ घुमा फिराकर पूछे गए थे। इस कारण उन सवालों को हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई। साथ ही सभी प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए थे। सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि इस समय कंपार्टमेंट की परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 10वीं के विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 1130 के सापेक्ष 1070 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश शुरू हुआ। 10.30 बजे पेपर शुरू हो गया जो 1.30 बजे समाप्त हुआ। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे और उन्होंने एक-दूसरे के साथ आए प्रश्नों पर चर्चा की। परीक्षा केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर कोसीकलां, पीडीडीएस विद्या मंदिर वृंदावन, अर्काडियन पब्लिक स्कूल नौहझील और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में परीक्षा हुई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.