• Wed. Nov 4th, 2026

महावन में एसडीएम और सीओ ने चिंता हरण महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Jul 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की तहसील महावन में स्थित चिंता हरण महादेव मंदिर और घाट का एसडीएम डॉ. कंचन गुप्ता और सीओ संजीव राय ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 11 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किया गया।
एसडीएम ने घाट की साफ-सफाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। यमुना में बढ़े जलस्तर को देखते हुए बैरिकेडिंग और खतरे का निशान दर्शाने वाली लाल झंडियां लगाने को कहा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महिलाओं और बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम, मोबाइल शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। खोया-पाया केंद्र और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। सीओ संजीव राय ने थाना प्रभारी सुधीर सिंह को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी चिंटू कुंतल और ग्राम प्रधान को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मथुरा में श्रावण मास के दौरान विशेष आयोजन होते हैं। ब्रज के शिव मंदिरों में स्थानीय लोग गंगाजल चढ़ाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.