हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के पारासौली स्थित सूरश्याम गौशाला में 20वें
सूरश्याम गौ आराधना महोत्सव के पांचवें दिन पूज्य संतों द्वारा विनय पत्रिका के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में गुरु शरणानंद जी महाराज और संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज मौजूद रहे। गुरु शरणानंद जी महाराज ने पारासौली में गिरिराज जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सिद्ध संत ठाकुरदास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। कथा पंडाल में संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने गौ सेवा को सच्ची गोपाल सेवा बताया। साथ ही गौ माता की सेवा को भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा बताते हुए गौ संरक्षण और संवर्धन की बात कही। महोत्सव में रोज कथा, भजन और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। पांचवें दिन के आयोजन में ब्रज के संत-महंत, महामंडलेश्वर, गौशाला परिवार के सदस्य और सैकड़ों गौ भक्त शामिल हुए।
7455095736
आरोग्य आराधन महोत्सव में विनय पत्रिका के चतुर्थ संस्करण का विमोचन
