• Wed. Nov 4th, 2026

गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर

Byvijay.singhal1233

Nov 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिनांक 05 नवम्बर 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से विकास खण्ड कार्यालय परिसर, गोवर्धन में वृहद पेंशन शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा दिव्यांग पेंशन के अलग-अलग काउण्टर लगाये जायेंगे। पात्र आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन एवं अभिलेखों का सत्यापन शिविर में ही किया जायेगा। वृद्ध एवं दिव्यांग आवेदकों की सहायता के लिए अलग सहायता डेस्क भी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदक अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार की फोटो, आय प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नम्बर लेकर आयें। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु का प्रमाण, निराश्रित महिला पेंशन के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गोवर्धन के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से भी पात्र लोगों को शिविर तक पहुँचाने में सहयोग की अपील की है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.