• Sun. Jun 14th, 2026

बाइक सवार युवकों पर स्कॉर्पियो सवारों ने की फायरिंग

ByVijay Singhal

Jun 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया अंतर्गत सादाबाद रोड पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों में टक्कर मार कर गिरा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। लेकिन युवक बाल-बाल बच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। घटना को पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। बावजूद इसके घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सारस, राया निवासी छोटू साथी चिराग और अंकित के साथ सादाबाद रोड स्थित जिम से शाम के समय लौट रहा था। बताते हैं कि रास्ते में गांव मदैम और सारस के मध्य पीछे से आये स्कार्पियो चालक ने बाइक में टक्कर मार कर बाइक सवार तीनों युवकों को गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान स्कॉर्पियो सवार सवार युवकों ने बाइक सवारों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गये। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है फिर भी पुलिस आरोपियों की गाडी की पहचान कर मामले की जांच के लिये आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.