• Sun. Jun 14th, 2026

आरोपियों को चौकी में बिठा पुलिस दे रही संरक्षण : आरपी सिंह

ByVijay Singhal

Jun 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महरौली मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताते हुए भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए आरोपियों को संरक्षण देने का पुलिस पर आरोप लगाया है। बताते चलें कि गांव महरौली में 27 मई को दर्शन करके रामकिशन बेटे के साथ लौट रहे थे। रास्ते में विशेष समुदाय के लोगों ने विवाद करते हुए रामकिशन के घर पर लाठी डण्डों से हमला कर पथराव किया था। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के हस्तक्षेप पर पुलिस ने चार दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने को लेकर आक्रोश जताते हुए भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने चौकी पर मुकदमे के आरोपियों को पुलिस द्वारा संरक्षण दिया जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अगर पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रतिदिन की फुटेज चेक की जाये तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। पीड़ित रामकिशन का आरोप है कि दौलतराम के सिर में गंभीर चोट आयी थीं। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद भी मुकदमे के विवेचक द्वारा धाराओं में बढोत्तरी अभी तक नहीं की गयी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.