हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गेस्टहाउस में बनी दुकान से बैग निकालते समय शटर में बिजली आने से एमसीए के छात्र को करंट लग गया। उसे परिजन लोगों के सहयोग से तत्काल उपचार को सीएचसी गोवर्धन ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उर्मिला सेवा सदन बस स्टैंड के सामने गोवर्धन निवासी घनश्याम अग्रवाल (21) दोपहर करीब एक बजे अपनी दुकान का शटर खोलकर उसमें रखा बैग निकाल रहा था। शटर उठाते समय अचानक उसमें करंट आने से घनश्याम चपेट में आ गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे तत्काल उपचार को सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साये परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के पिता विनोद अग्रवाल ने बताया कि बेटा घनश्याम एमसीए का छात्र था। दुकान से बैग निकालते समय अचानक शटर में आ रहा करंट की चपेट में आ गया। उपचार को सीएचसी ले गये, वहां समय से उचित उपचार न मिलने के कारण बेटे की जान गयी। अगर समय से उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया तो जांच में पाया कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
