• Sun. Nov 8th, 2026

वृंदावन में स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली:लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित, बोले- उलंघन पर लगता है जुर्माना

Byvijay.singhal1233

Oct 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जिले के वृंदावन में स्कूली बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इनका अनुपालन न करने पर दंड एवं जुर्माना के नियमों को बताया। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात उपनिरीक्षक रविभूषण शर्मा ने नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली प्रेम मंदिर से शुरू होकर अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा होते हुए इस्कॉन मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने नारा लगाकर लोगों को यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। हाथों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इससे बचाव के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

यातायात उपनिरीक्षक ने बताया कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने वाहन को निर्धारित स्पीड में ही चलाने का आह्वान किया। साथ ही वाहन चलाते समय गाड़ी के कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने पर भी जोर दिया। गाड़ी का हमें नियमित रूप से बीमा भी अवश्य कराना चाहिए। ताकि दुर्घटना होने पर थर्ड पार्टी को बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने सावधानी हटी दुर्घटना घटी के वाक्य को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस अवसर पर यातायात पुलिस जवान समेत स्कूल, कालेजों के शिक्षक उपस्थित रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.