हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भरतपुर फ्लाईओवर पर एक स्कूल बस के खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम में करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान पुलिस की क्रेन ने खराब बस को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुराने आरटीओ, नरहौली पुल, मंडी समिति पुल पर कई घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। नरहौली चौराहे पर थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी थी कि वह सफल नहीं हो पा रहे थे। बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटाया गया, तब यातायात सुचारू हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि स्कूली बस के खराब हो जाने के कारण जाम के हालात बने थे। बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
