• Sat. Nov 28th, 2026

गृहक्लेश में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Byvijay.singhal1233

Jan 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने गृहक्लेश से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बृहस्पतिवार की तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। छाता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि इगलास के गांव चिंता का बांस निवासी लता सारस्वत (40) ने बुधवार शाम गृहक्लेश से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन को जानकारी हुई तो वह विवाहिता को लेकर छाता के केडी अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर विवाहिता के पिता हाथरस के थाना सादाबाद के गांव मई निवासी श्याम बाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी लता का 20 साल पहले मनोज सारस्वत के साथ विवाह किया था। जब विवाह किया था उस समय मनोज पढ़ाई करता था। वर्तमान में वह कोई काम धंधा नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर घर में क्लेश होता था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। बेटी ने किस बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मौत की जानकारी होने के बाद भी पति पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं आया है। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नही मिली है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.