• Wed. Feb 5th, 2025

नेशनल हाईवे पर खराब हुई स्कूल की बस, लगा जाम

ByVijay Singhal

Jan 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भरतपुर फ्लाईओवर पर एक स्कूल बस के खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम में करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। इस दौरान पुलिस की क्रेन ने खराब बस को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुराने आरटीओ, नरहौली पुल, मंडी समिति पुल पर कई घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। नरहौली चौराहे पर थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी थी कि वह सफल नहीं हो पा रहे थे। बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटाया गया, तब यातायात सुचारू हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि स्कूली बस के खराब हो जाने के कारण जाम के हालात बने थे। बाद में क्रेन से बस को मार्ग से हटवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.