हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना फरह के गांव बामोली से परखम पहुंची बरात में किसी बात पर विवाद हो गया। लड़की पक्ष का दूल्हे के पिता से किसी बात को लेकर बरात चढ़त के दौरान विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगो को पकड़कर थाने ले आयी। विवाद के चलते शादी की कोई भी रस्म नहीं निभाई जा सकी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए और शादी की अन्य रस्में निभाई गईं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शादी के दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया था। लोगों ने समझौता करा दिया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
