हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज की एक कृत्रिम रूप से निर्मित (AI-जनरेटेड) तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने धार्मिक हलकों और आम जनमानस में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। वायरल तस्वीर में संत प्रेमानंद को उनकी कुटिया में विश्राम करते हुए दिखाया गया है, जबकि ब्रज की अधिष्ठात्री देवी श्रीराधा उनकी सेवा में लीन हैं और भगवान श्रीकृष्ण खिड़की से झांकते हुए नज़र आ रहे हैं। इस विचित्र चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कई यूज़र्स ने इसे “अंधभक्ति की पराकाष्ठा” बताते हुए आलोचना की है, वहीं कुछ ने इसे “घोर अपमानजनक और पापपूर्ण” बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया है। इस पूरे विवाद पर अब संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज की ओर से संत नवल नागरी दास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह तस्वीर पूरी तरह से नकली है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से बनाया गया है। उन्होंने इसे संत प्रेमानंद की छवि को ठेस पहुंचाने की साजिश करार दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
