• Thu. Apr 30th, 2026

जवाहर बाग में हुआ योग सप्ताह शुभारंभ का उदघाटन

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा l जवाहर बाग सिविल लाइंस में आज 15 जून 2025 को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ माननीय गण एवं जिला प्रशासन की गरिमामई उपस्थिति में हुआ l इस आयोजन का उदघाटन माननीय विधायक गण(श्री कांत शर्मा – पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक मथुरा – वृंदावन,  श्री पूरण प्रकाश – विधायक बलदेव, श्री राजेश चौधरी – विधायक मांट, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन( जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी – सदर)द्वारा किया गया l आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 गोपाल सिंह तथा चिकित्सक डॉ0 अमृत कुमार, डॉ0 बृजेश, डॉ0 वसुंधरा शर्मा द्वारा  अतिथियों व जिला प्रशासन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया lआयोजन का शुभारंभ भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन से किया गया l जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में निर्मित योगाभ्यास विवरणिका का विमोचन भी किया गया l कार्यक्रम  में मुख्यतः कॉमन योग प्रोटोकॉल का योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य सौरभ सिंह, शन्नो शुक्ला एवं पारुल शर्मा द्वारा समस्त उपस्थित जनपद वासियों को योगाभ्यास कराया गया साथ ही प्रत्येक आसन के लाभ भी बताए गए l  इसके अलावा सामान्य योग सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला गया l जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ सभी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पार्क, अमृत सरोवर, घाट,  जिला कारगार, किशोर संप्रेक्षण गृह,समाज कल्याण के अंतर्गत मान्य छात्रावास, दिव्यांग विद्यालय, रमन रेती आदि प्रसिद्ध स्थल पर मान्य गणमान्य द्वारा उदघाटन किया गया l कार्यक्रम के समापन समारोह में .माननीय विधायक गण द्वारा जन मानस को योगाभ्यास के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही 21 जून 2025 को मुख्य आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर योगदान को कहा l प्राचीन विधा को जन जन की आरोग्यता का साधन बनाने हेतु जनपद के कोने कोने तक योग शिविर संचालन के लिए प्रेरित किया गया l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दस वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष योग सप्ताह का आयोजन विशिष्ट गतिविधियों द्वारा संपन्न किया जाएगा जिसमें योग पार्क, योग अनप्लग्ड, हरित योग मुख्य रूप से आयोजित किए जाएंगे l इन सभी इवेंट्स का उद्देश्य सभी वर्ग के सभी उम्र के लोगों को योग से जोड़कर फिटनेस से वेलनेस की ओर प्रेरित करना है l इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी(डॉ0 अमित गुप्ता, डॉ0 सचिन शर्मा, डॉ0 प्रतिज्ञा चौहान),  जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा, कार्यालय स्टाफ(रमा शर्मा,   रवि भारद्वाज, मनीष निगम, प्रमोद गुप्ता, दामोदर, शिब्बू) तथा चिकित्सालय स्टाफ(विष्णु कुमार,सुशील, विजेंद्र, पंकज कुमार,संजय, विष्णु, लव, अंकुर, आकाश, रोहित) आदि का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम में मंच संचालन डा0 नेहा द्वारा किया गया l जिला प्रशासन द्वारा हरित योग(एक पेड़ मां के नाम) के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु जन मानस को प्रेरित किया गया l योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करें l 21 जून 2025 को मुख्य आयोजन “योग संगम” के रूप में स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा, मथुरा में किया जाएगा l सभी मथुरा वासी परिवार सहित प्रतिभाग करें l
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.