हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में सैर पर निकले युवकों की स्विफ्ट कार टैंटीगांव-खैर मार्ग पर झंडा तिराहे के समीप अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरे युवक ने उपचार को ले जाते हास्पिटल ले जाते समय रास्ता में दम तोड़ दिया। कार में सवार तीसरे युवक की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगरयाला (शेरगढ़) निवासी प्रेमपाल सिंह ने स्विफ्ट कार को हाल में खरीदा था। वह शुक्रवार को गांव मीरपुर स्थित रिश्तेदारी में घूमने के लिए कार लेकर आए थे। शाम को अखिलेश अपने रिश्तेदार की कार लेकर सैर पर निकल गए थे। उनके साथ गांव के ही कान्हा और सिकंदरपुर निवासी रोबिन सिंह थे। वह कार लेकर मीरपुर से टैंटीगांव- खैर मार्ग पर आ गए। बताते हैं कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। करीब सात बजे उनकी कार खैर-टैंटीगांव मार्ग पर झंडा तिराहे के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अखिलेश, कान्हा और रोबिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और कार में फंसे घायलों युवकों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवा दिया, लेकिन तब तक अखिलेश की मृत्यु चुकी गई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
