हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हालिया प्रवचन के दौरान भक्तों की भीड़ में हो रही धक्का-मुक्की को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का कल्याण होना चाहिए, लेकिन जबरन आगे बढ़ने की प्रवृत्ति दूसरों को आहत कर सकती है। महाराज ने प्रवचन में स्पष्ट शब्दों में कहा भक्तजन शांति और श्रद्धा से दर्शन करें। धक्का-मुक्की करके आगे आने की कोशिश न करें, इससे दूसरों को कष्ट होता है। जैसे आप हमारे शिष्य हैं, वैसे ही सामने वाला भी हमारा ही भक्त है। हम किसी को भी हमारी वजह से दुखी नहीं देखना चाहते। उन्होंने यह भी अपील की कि सभी श्रद्धालु संयम बरतें और जहां जगह मिले वहीं से शांति से दर्शन करें।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
