हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख में घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे भाई-बहन को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव अहमल निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी शालू व बेटा अंकित शनिवार की देर रात करीब 10 :30 बजे गांव में बिजली न आने पर घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे थे। तभी सौंख की तरफ से आ रहे कार सवार बदमाशों ने भाई-बहन को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश नगला शीशराम की ओर भाग गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पहले अंकित के बाएं पैर में लगते हुए दूसरी चारपाई पर सो रही बहन शालू के पेट मे जा लगी। एक ही गोली से दोनों भाई बहन गंभीर घायल हो गए। घटना को अंजाम देने से पूर्व घर से पहले 50 मीटर की दूरी पर कार सवार बदमाशों ने हवाई फायर किया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह का कहना है कि सफेद कार से बदमाश आए थे। दोनों भाई-बहन को गोली मारी है। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
