हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर संत-महंतों ने खुशी जाहिर की है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हनुमान टेकरी आश्रम में धर्म रक्षा संघ ने महंत दशरथ दास की अध्यक्षता में गोष्ठी की। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का पूरी तरीके से इस्लामीकरण कर दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कहा कि बंगाल में सिर्फ भाजपा की ही नहीं बल्कि भारत की विजय हुई है। डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल भक्ति की भूमि है जिसे ममता बनर्जी ने इस्लामी जिहादियों के हाथ सौंप दिया था। महंत दशरथ दास महाराज ने कहा कि सनातन का सूर्योदय हुआ है। महंत अतुल कृष्ण दास ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में सनातनी अपने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। गोष्ठी में आचार्य बद्रीश महाराज, आचार्य ज्ञानेश, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामदास, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
