• Tue. May 5th, 2026

मथुरा जनपद में किड्स एथलेटिक्स 7 से 15 मई तक

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में किड्स एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किशोरी रमण महाविद्यालय के खेल मैदान पर बैठक में इस पर विचार किया गया। बैठक में केआर डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह ने किड्स एथलेटिक्स को सफल बनाने पर चर्चा की। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि इस आयोजन में आरके डीएन पब्लिक स्कूल (बाजना), अमरनाथ विद्या आश्रम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (बाद), श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज (उस्फार) सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 7 मई को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (बाद शाखा) से होगी। 12 मई को अमरनाथ विद्या आश्रम में जबकि 15 मई को आर्केडियन पब्लिक स्कूल (बाजना) में समापन होगा। आधा दर्जन स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में महेंद्र सिंह राजपूत, सर्वेश सोलंकी, पदम सिंह, देवेश कुमार यादव, जसवीर सिंह, बलभद्र सिंह, रेनू सिंह, खुशी राजपूत, प्रीति चौधरी, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.