• Sat. Jul 11th, 2026

व्रन्दावन में पंखा से लटका मिला संन्यासी, मौत

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत एक आश्रम में युवक के पंखा पर लटक कर मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। बचपन में ही वृंदावन आकर गुरू दीक्षा लेने के बाद वह संन्यासी जीवन जी रहा था। रमणरेती क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के पास बने अखंड कीर्तन भवन आश्रम में संन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे 35 वर्षीय नारायण दास मंगलवार की रात अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। सुबह आश्रम में कार्य करने वाले अशोक ने कमरा के जंगला से नारायण को पंखा पर लटका देखा। यह देख आवाज देकर आश्रम के सभी लोगों को एकत्रित किया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चौकी इंचार्ज शिवचरण ने बताया कि मृतक बाया बाबा के आश्रम में रह रहकर सेवा पूजा करता था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.