• Sat. Jul 11th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन रोड पर दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, एफआईआर हुई दर्ज

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन रोड पर दुर्घटना में घायल ने दम तोड़ दिया। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटे ने कोतवाली जाकर बुलेट सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चार जनवरी की शाम को मस्जिद के पीछे, मथुरा दरवाजा निवासी 64 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र नत्थी लाल रिक्शा से सामान लेकर मथुरा से वृंदावन की ओर आ रहे थे। वात्सल्य ग्राम के सामने अनियंत्रित होकर बुलेट बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनका रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। इसमें मुन्ना लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें आस-पास मौजूद लोग सौ शैय्या अस्पताल लेकर आये जहां से उन्हें एसएन मेडीकल कालेज रेफर करने के सुझाव पर राधा वैली स्थित सीआईएमएस हॉस्पिटल ले गये। यहां तीन दिन चले उपचार के बाद छह जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटे विवेक कुमार ने नौ जनवरी को कोतवाली में बुलेट बाइक के पंजीकरण नंबर के साथ शिकायत दी जिस पर पुलिस ने दस जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में विवेक ने बताया है कि जिस वक्त घटना हुई तब बल्देव के जुगसना निवासी मधुर भी मौजूद था जिसने घटना को देखा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.