• Sat. Jul 11th, 2026

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय विजय सिंघल
मथुरा। नन्दगांव रोड स्थित एक कालोनी निवासी नाबालिग को पास का ही कोलोनी निवासी एक युवक करीब एक सप्ताह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया। नाबालिग किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना कोसीकलां में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। नन्दगांव रोड स्थित एक कोलोनी निवासी एक नाबालिग किशोरी गत शुक्रवार को घर से बाजार गयी थी, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नाबालिग की सहेलियों से पूछताछ करने पर पता चला कि नाबालिग पास की ही एक कालोनी निवासी युवक के साथ देखी गयी है। नाबालिग के पिता इस्माइल ने मीना नगर निवासी युवक नितेश उर्फ गोलू के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.