हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आई युवती से दो युवकों ने एटीएम बदलकर खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर युवती को जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। गोरखपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से विकास नगर नई बस्ती इलाके में परिवार के साथ रहते हैं और फर्नीचर बनाकर परिवार को पालते हैं। शनिवार को उन्होंने बेटी नेहा को एटीएम दिया और पांच हजार रुपये निकालने के लिए बोला। उनकी बेटी कृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम पर पहुंची। यहां उसने मशीन में एटीएम डाला तो वह फंस गया। किशोरी घबरा गई, तभी वहां खड़े दो युवकों ने सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया। किशोरी एटीएम कार्ड लेकर घर की ओर चली। अभी वह रास्ते में थी कि उसके मोबाइल पर 69 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। यह देख उसके होश फाख्ता हो गए। वह दौड़कर बैंक के एटीएम पर पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं था। परिजनों को सूचना दी तो वह किशोरी को लेकर कृष्णानगर चौकी पहुंचे। यहां सुनवाई न होने पर वह कोतवाली पहुंचे और लिखित में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
