हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चामुंडा देवी मंदिर कट के पास साधु की हत्या के पीछे प्रेम कुटी का आश्रम विवाद बताया है। आरोप है कि आश्रम के ही एक व्यक्ति से साधु का विवाद हुआ था। मृतक के भाई ने घटना के दौरान घायल हुए दोनों लोगों समेत तीन नामजदों और दो अज्ञातों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में घायल दोनों लोगों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। इटावा, लवेदी के गांव बहादुरपुर घार निवासी साधु राघव दास उर्फ राजकुमार के छोटे भाई कल्याण सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कल्याण सिंह ने बताया कि उनके भाई राघवदास लगभग 9 वर्ष से अटल्ला चुंगी स्थित प्रेम कुटी आश्रम में रह रहे थे। घटना से एक दिन पहले सोमवार दोपहर को राघवदास ने अपने भाई भानु प्रताप को फोन पर बताया था कि आश्रम पर कब्जे के लिए सूरजभान उर्फ टिल्लू उनके साथ मारपीट कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद में शिवराम, अर्जुन और दो अज्ञात व्यक्ति भी सूरजभान का साथ दे रहे हैं। कल्याण सिंह के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई राघवदास की हत्या कर दी गई है। देर रात उन्होंने अटल्ला चुंगी के पास प्रेम कुटी निवासी सूरजभान उर्फ टिल्लू, रावल गांव निवासी शिवराम, मध्यप्रदेश टीकमगढ़ व हाल निवासी चामुंडा देवी मंदिर कट निवासी अर्जुन और दो अज्ञातों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
