हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मासूम बालक अंकित की हत्या के बाद गोवर्धन में साधु भेषधारी ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग से एक मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। साधु भेषधारी बच्ची को अगवा कर भागा, तो संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बच्ची को मुक्त कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोवर्धन कस्बे में उस समय हडकंप मच गया। जब एक साधु भेषधारी ने परिक्रमा मार्ग से एक बच्ची को लेकर भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों के साधु पर संदेह होने पर पकड़ा लिया। मिली जानकारी कर अनुसार मंगलवार को झांसी से पंकज राय अपने परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आए थे। परिक्रमा के दौरान गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर के समीप पहुंचने पर एक साधु भेषधारी ने पंकज राय के साथ चल रही 5 वर्षीय बेटी काव्या निवासी उन्नघाट झांसी को अगवाकर लिया। बच्ची को अगवाकर भागते आरोपी साधू भेषधारी को स्थानीय लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। उसके चंगुल से बच्ची को मुक्त कराया। वही आरोपी साधू भेषधारी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी साधु भेषधारी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वहीं बच्ची के पिता ने आरोपी साधु भेषधारी के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर दी है। पीड़ित मासूम की मां वंदना ने बताया कि हम लोग मंदिर के बाहर दुकानों से प्रसाद ले रहे थे। मेरी बेटी मेरे पास खड़ी थी कि अचानक बेटी काव्या कही गायब हो गयी। जिसे हमने काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नही लगा। उसी दौरान एक दुकानदार ने बताया कि एक साधु एक बच्ची को अपने साथ ले गया है। जब हमने और स्थानीय लोगों ने साधु भेषधारी का पीछा किया तो उसे परिक्रमा मार्ग से ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर बेटी काव्या को छुड़ाया है। पकड़े गए साधु ने अपना नाम नीरज बताया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
