हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी। जब उन्होंने हनी ट्रैप कर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इन आरोपियों से 50000 नकदी और एक गाड़ी भी बरामद की है। मामला कुछ इस कदर है कि गोवर्धन के व्यापारी ओम प्रकाश से जुड़ा हुआ है। इसकी कुछ दिनों पूर्व बरसाना में एक महिला से मुलाकात हुई थी। बातों ही बातों में महिला ने व्यापारी को मोबाइल नंबर दे दिया। धीरे-धीरे बातें शुरू हो गई महिला ने मीठी-मीठी बातें कर व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया। उसे मथुरा मिलने के लिए बुलाया। जब व्यापारी उनकी मीठी बातों में फंसकर मथुरा मिलने आया, तो कुछ महिला और उसके साथियों ने व्यापारी को बंधक बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग की। रुपए न देने पर व्यापारी पर दुष्कर्म का केस लगाने की भी धमकी देने लगी। महिला ने व्यापारी से 50000 रुपए ले लिए उसके बाद महिला व्यापारी को और लगातार ब्लैकमेल करते हुए और पैसों की मांग करने लगी। थक हार कर व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामले को सही पाया और महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया था। पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
