हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन रात को बारिश होने लगी। जोरदार बारिश में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड समेत जलभराव के अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करके रूट डायवर्ट किया, ताकि अंडरपास में कोई फंस न जाए। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। नए बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड़ और महोली रोड समेत अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। अंडरपासों पर भयंकर जलभराव हो गया। जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कई सरकारी कार्यालयों एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों का यही हाल रहा। बारिश में भी शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया था। इसलिए नगर निगम ने पहले से ही इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि अंडरपासों समेत जलभराव के कई संवेदनशील स्थानों पर इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
