हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दो दिन से हो रही बारिश के बाद शहर में जयगुरुदेव आश्रम, मंडी चौराहा व गोवर्धन चौराहा की सर्विस रोड, महोली रोड, सौंख रोड और पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। कहीं-कहीं गहरे गड्ढे हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। तेज गति से आने वाले वाहन गड्ढे में गिरने से असंतुलित हो जाते हैं। जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। रात के समय यह गड्ढे नहीं दिखने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इधर शहर में गैस की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत में बरती गई लापरवाही लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। सड़क खोदने के बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया है। बारिश के कारण मिट्टी धंसने लगी है, जिससे सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं। चंदनवन, मोतीकुंज एक्सटेंशन, डैंपियर नगर, नटवर नगर और हनुमान नगर समेत कई कॉलोनियों में यह स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क धंसने से दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं घरों के बाहर बने गड्ढों से बच्चों और बुजुर्गों के चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को मानक के अनुसार ठीक कराए जाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
