हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीते मंगलवार दोपहर को करीब आधे घंटे बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार तड़के लगभग तीन घंटे तक बारिश हुई। बृहस्पतिवार दोपहर तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बलदेव क्षेत्र के गांव खडेरा में हालात सबसे अधिक खराब रहे। यहां मुख्य सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। शहर की सड़कों का भी बुरा हाल रहा। प्रमुख मार्गों के साथ-साथ निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी चौराहा, पुष्पांजलि उपवन, सौ फुटा रोड, महोली रोड, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, छत्ता बाजार, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। बारिश से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि ट्रैक्टर में पंप सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। साथ ही जहां-जहां से शिकायतें मिले रही हैं, वहां पर भी टीम भेजकर जलनिकासी कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
