• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा

Byvijay.singhal1233

Feb 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन बहुत अच्छे ढंग से किया है। विपक्ष का काम केवल आलोचना करना है। मथुरा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। शर्मा सादाबाद रोड़ पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि, अभी केंद्र सरकार का बजट आया है, इसमें मध्यम श्रेणी के लोगों का लाभ दिया गया है। क्षेत्र में विकास कार्य तेजी गति से कराए जा रहे हैं। कृष्ण नगरी में अधिक से अधिक श्रद्धालु आएं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री सत्यपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, मदन अग्रवाल, अंकित कौशिक, देवू शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.