• Wed. Jul 15th, 2026

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में लगा आरओ प्लांट मिला खराब

ByVijay Singhal

Jul 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित के साथ किया। निरीक्षण के समय आरओ प्लांट खराब पाया गया। जिसको सही कराने के आदेश प्रभारी अधीक्षक व जिला प्रोवशन अधिकारी को दिए। गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रभाकर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में अधीक्षक का पद रिक्त है। सम्प्रेक्षण गृह में 24 होमगार्ड्स है जो 8-8 की संख्या में तीन पालियों अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा 3 केयर टेकर एवं 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है। जिस हेतु प्रभारी अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आरओ प्लान्ट को तत्काल सही कराते हुऐ क्रियाशील होने पर उनको फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराये जायें। जिससे आरओ प्लान्ट की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जा सके। परिसर में रखे 02 कुलर एवं कुछ पंखें खराब स्थिति में रखे हुऐ पाये गये, जिस हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कुलरों एवं पखों को क्रियाशील अवस्था में रखा जाये। सीडीओ ने सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक एवं उपस्थित समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के धूम्रपान इत्यादि का प्रयोग न किया जाये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.