• Fri. May 29th, 2026

मारपीट के दौरान जानलेवा हमला कर लूटी रिवॉल्वर बरामद

ByVijay Singhal

May 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस ने विगत दिनों गांव चंदौरी में एक राय होकर युवक को पकड़ लाठी, डंडा, तमंचा व धारदार हथियार से हमला कर घायल करने और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर, सोने की चेन, नकदी आदि लूट के आरोप में वांछित को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटी रिवाल्वर बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने एक बजे उप निरीक्षक कपिल नागर पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम गांव चंदौरी जाने वाले रास्ते पर लाल गेट के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान निरंजन उर्फ निरजो निवासी गांव चंदौरी, छाता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विगत दिनों गांव में नामजद साथियों के साथ एकराय होकर लाठी,डंडों से मारपीट तमंचे व धारदार हथियार प्रहार कर युवक को जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व जेब में रखे 30-40 हजार रुपये और दो तोले की सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने पकड़े आरोपी से लूटी रिवाल्वर बरामद कर चालान किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की मां ने निरजो, भोजराज, लोकेश, रामगोपाल निवासीगण चंदौरी व करीब 20-25 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला,मारपीट कर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.