मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत मोतीकुंज रेलवे कालोनी के समीप गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम को भेज अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है। रेलवे कॉलोनी, मोतीकुंज के समीप सड़क किनारे गोवंश के अवशेष पड़े थे। इसकी जानकारी राहगीरों को होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। इसकी सूचना पर हाइवे पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। लोगों ने बताया कि इसे कुत्ते कहीं से खींच लाये होंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
