हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात झारखंड के युवक ने जीआरपी थाने में जमकर हंगामा काटा। जीआरपी ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात एक 22 वर्षीय युवक अजीब हरकत कर रहा था। इसकी शिकायत जंक्शन पर मौजूद लोगों ने जीआरपी थाने पर की। थाने के सिपाही उसे थाने ले आए। थाने पर उसने जमकर हंगामा काटा। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो चार्ज नहीं होने से बंद था। थाने पर उसे चार्ज कर ऑन किया। मोबाइल के ऑन होते ही उस पर कॉल आई। कॉल करने वाले से सिपाही ने बात की। कॉल करने वाले ने अपना नाम नवीन कुमार बताते हुए खुद को युवक का भाई बताया। उसने उसका नाम भीम लाकड़ा निवासी बलरामपुर झारखंड बताया। नवीन ने जीआरपी थाने के सिपाही को बताया कि भीम लाकड़ा बेंगलरु में किसी होटल में काम करता है। वह बुधवार को बेंगलरु से घर आने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
