• Mon. Nov 2nd, 2026

राया में चेकिंग के दौरान विद्युत कर्मियों से अभद्रता,चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jan 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया कस्बा में विगत दिनों विद्युत विभाग कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाया राशि वसूली। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों ने मोहल्ले में विद्युत कर्मियों से अभद्रता की। जिसकी सूचना विद्युत कर्मियों ने डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को शिकायत दर्ज कराते हुए विद्युत विभाग कर्मी हेमंत ने बताया। जब उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार, विकास सिंह यादव सहित अन्य विद्युत कर्मियों के साथ विद्युत बकाया कनेक्शनों को चेक करते हुए कनेक्शन काट रहे थे। तभी कस्बे के व्यापरी मोहल्ला निवासी युसूफ पर विद्युत संयोजन का लगभग 69 हजार रुपये बिल बकाया था। जिसे जमा करने के लिए बोला गया। इस पर नामजद व्यक्ति व उसके 3 – 4 अन्य साथियों ने विद्युत कर्मियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विद्युत कर्मियों के साथ हुई घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई गई। वहीं, उपखण्ड राया क्षेत्र के व्यापारी मोहल्ला निवासी आरिफ को विद्युत कनेक्शन कटा होने के बाद पोल से विद्युत संयोजन करते पाया। जिसके खिलाफ थाना राया में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं अजमेरी, अयूब, नगोड़ा, सरूपा में चेकिंग के दौरान रंधीर व बंटी उर्फ बनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान गोपाल,लाला,सौरभ वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.