• Mon. Nov 2nd, 2026

मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर सात वाहन भिड़े, 6 विदेशी यात्री सहित24 से ज्यादा यात्री घायल

Byvijay.singhal1233

Jan 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर घने कोहरे की वजह से आज सुबह हादसा हो गया। यहां पर सात आपस में भीड़ गए, जिसमें एक मिनी बस में सवार 15 सवारियां सहित दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य चल रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर हादसा हुआ। घने कोहरे की वजह से टोल प्लाजा पर लगे ब्रेकर की वजह से सात वाहन आपस में भीड़ गए। जिसमें एक मिनी बस मे सवार में 15 सवारियां घायल हो गईं। इसके अलावा पांच गाड़ियों में 10 घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, टोल प्रॉजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर कोहरे के बचाव के लिए टीम लगी हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.